मणिपुर में आज दिन में मध्यम दर्जें के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 5.5 आंकी गई है। मौसम विभाग सूत्रों ने बताया कि ये झटके दिन में 12 बजकर 18 मिनट पर महसूस किए गए और इनका केन्द्र, मणिपुर- इंफाल सीमा पर था। इनकी वजह से लोग घबरा कर घरों से बाहर निकल आए। इसमें जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राज्य में इससे पहले 04 जनवरी 2016 को जोरदार भूकंप आया था जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और 200 घायल हो गए थे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



