असम प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार का एक बार फिर संकेत दिया है। उनके अनुसार बिहू के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। सोनोवाल सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का कार्यक्रम डेढ़ साल से टलता रहा है। हालांकि प्रदेश भाजपा की कमान संभालने के बाद से वे इसके लिए लगातार प्रयास करते रहे हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में उनकी बातचीत मुख्यमंत्री से हुई थी। उन्हें आशा है कि बिहू के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से अच्छी खबर आएगी। दास ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से सोनोवाल मंत्रिमंडल के संबंध में बातचीत हुई थी और गुवाहाटी पहुंचे अमित शाह से इस बारे में विस्तृत बातचीत होगी।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



