बेंगलुरु : भाजपा ने रविवार को कर्नाटक के मंत्री बी जेड जमीर खान के इस्तीफे की मांग की। दरअसल, कुछ दिन पहले आईएमए समूह के पोंजी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खान को समन भेजा है।
पार्टी की राज्य इकाई की महासचिव शोभा कारनदलाजे ने आरोप लगाया कि मंत्री खान फरार चल रहे आईएमए समूह के प्रबंध निदेशक मोहम्मद मंसूर खान को बचाना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि जब तक वे मंत्री पद पर हैं तब तक इस मामले में निष्पक्ष जांच संभव नहीं है।
उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ईडी का नोटिस मिलने के बाद, निष्पक्ष जांच के लिए वह जमीर अहमद खान के इस्तीफे की मांग करती हैं।
ईडी ने गत सप्ताह जमीर खान को सम्मन जारी किया था। खान के पास खाद्य आपूर्ति और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय है।


Download Android App
Download iOS App



