प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में एके इंफोसिस्टम्स के प्रमोटर अमित कात्याल को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। मामले के सिलसिले में शुक्रवार रात पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। दक्षिण दिल्ली की पॉश न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में कात्याल के परिसर को एके इंफोसिस्टम्स के कार्यालय के रूप में घोषित किया गया था, लेकिन राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा आवासीय परिसर के रूप में इसका उपयोग किया जा रहा है।
ED ने इस साल 31 जुलाई को रेलवे मेें नौकरी के बदले भूमि के मामले में PMLA, 2002 के प्रावधानों के तहत राजद नेता राबड़ी देवी, मीसा भारती (लालू यादव की बेटी), विनीत यादव (लालू की बेटी हेमा यादव के पति), शिव कुमार यादव (हेमा यादव के ससुर) की 6.02 करोड़ रुपये की छह अचल संपत्तियों को कुर्क किया था। ए बी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और ए के इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, दोनों कंपनियां लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों के स्वामित्व और नियंत्रण में हैं।
कुर्क की गई संपत्तियों में डी-1088, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली स्थित आवासीय परिसर शामिल है, जिसका स्वामित्व एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है। महुआबाग (दानापुर), पटना में स्थित दो भूमि पार्सल, जिनमें से एक-एक का स्वामित्व राबड़ी देवी और एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है, को भी कुर्क किया गया है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



