अरविंद केजरीवाल से ED की पूछताछ आज, कथित शराब नीति घोटाले मामले को लेकर देंगे जवाब

Summary :

HIGHLIGHTS: आज करेगी ED अरविन्द केजरीवाल से पूछताछ कथित शराब नीति घोटाले मामले को लेकर ED के सामने पेश होंगे अरविन्द केजरीवाल उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह भी हुए थे इसी मामले में गिरफ्तार अरविन्द केजरीवाल भी हो सकते हैं गिरफ्तार: AAP AAP के बड़े चेहरों को गिरफ्तार कर पार्टी को सताया जा रहा है : AAP   आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब नीति घोटाले मामले को लेकर ईडी के सामने पेश होंगे और वह जवाब भी देने वाले हैं बता दे की अरविंद केजरीवाल को जिस मामले को लेकर पूछताछ होने वाली है इस…

HIGHLIGHTS:
  • आज करेगी ED अरविन्द केजरीवाल से पूछताछ
  • कथित शराब नीति घोटाले मामले को लेकर ED के सामने पेश होंगे अरविन्द केजरीवाल
  • उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह भी हुए थे इसी मामले में गिरफ्तार
  • अरविन्द केजरीवाल भी हो सकते हैं गिरफ्तार: AAP
  • AAP के बड़े चेहरों को गिरफ्तार कर पार्टी को सताया जा रहा है : AAP

 

आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब नीति घोटाले मामले को लेकर ईडी के सामने पेश होंगे और वह जवाब भी देने वाले हैं बता दे की अरविंद केजरीवाल को जिस मामले को लेकर पूछताछ होने वाली है इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है।

क्या कहना है AAP का?

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह के गिरफ्तारी के बाद से ही आम आदमी पार्टी हमेशा यह कहते हुए नजर आ चुकी है यह सब रंजिश है दिल्ली सरकार से केंद्र सरकार डर रही है और यही कारण है कि वह सरकार को डूबाने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि केजरीवाल भले ही ईडी के सवालों का जवाब देंगे लेकिन उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है क्योंकि पहले भी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को इसी मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है और यही कारण है क्या पार्टी को सबसे बड़े चेहरे को गिरफ्तार कर सताया जा रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team