इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो यूपी का बताया जा रहा है जिसमें यात्रा के दौरान अचानक से डीजे लोगों पर गिर गया। इंटरनेट पर अब यह वीडियो खूब ट्रेंड कर रहा है।
शादी हो या पार्टी गाने के बिना महफिल नहीं जमती। हर त्यौहार, शादी या पार्टी में डीजे जरूर बजता है। लेकिन हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग काफी डर गए हैं। दरअसल, यह वीडियो यूपी के आजमगढ़ का बताया जा रहा है जहां यात्रा के दौरान अचानक से डीजे लोगों पर गिर गया।
रिपोर्टर्स के मुताबिक यह वीडियो आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र का है। यहां दशहरा का मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। ऐसे में लोग ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ गाने पर खूब डांस करते कर रहे थे। हालांकि यह वीडियो देखकर पता चलता है कि लोग अपनी धुन में मस्त थे तभी यह हादसा होता है। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच जाती है। लोग घायल लड़कों को वहां से निकालते हैं।
A DJ fell on people dancing in front of it in Uttar Pradesh’s #Azamgarh, injuring four people. #Viralvideo pic.twitter.com/AxBmKaqARG
— Yauvani (@yauvani_1) October 30, 2023
Courtesy: ट्विटर यूजर (@yauvani_1 ने इस वीडियो को शेयर किया है
इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख व लाइक कर चुके हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।