BJP सीईसी की बैठक में राजस्थान-तेलंगाना चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर हुआ मंथन, आज जारी होगी लिस्ट

Summary :

राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए अपने शेष उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेता शामिल हुए। 76 सीटों पर हुआ विचार-विमर्श बैठक के पहले चरण में राजस्थान विधानसभा चुनाव और बाकी 76 सीटों पर उम्मीदवारों की पार्टी सूची को लेकर विचार-विमर्श हुआ, जबकि दूसरे चरण में तेलंगाना विधानसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई, राजस्थान की 76 सीटों पर चर्चा के दौरान…

राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए अपने शेष उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेता शामिल हुए।

76 सीटों पर हुआ विचार-विमर्श

बैठक के पहले चरण में राजस्थान विधानसभा चुनाव और बाकी 76 सीटों पर उम्मीदवारों की पार्टी सूची को लेकर विचार-विमर्श हुआ, जबकि दूसरे चरण में तेलंगाना विधानसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई, राजस्थान की 76 सीटों पर चर्चा के दौरान बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत कई नेता मौजूद रहे, सूत्रों के मुताबिक आज गुरुवार को 40 से 50 सीटों की सूची जारी हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team