ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापेमारी (ED Raid) की। यह कार्रवाई उनके बेटे चैतन्य के खिलाफ कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) मामले में की गई है। ईडी ने इस मामले में नई जानकारी मिलने के आधार पर भिलाई शहर में चैतन्य के घर (जहां वे अपने पिता भूपेश बघेल के साथ रहते हैं) की तलाशी ली। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है।
#WATCH छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने अपने परिसरों पर ईडी के छापे का दावा किया है।
वीडियो दुर्ग से है। pic.twitter.com/OKoAFjr4v4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2025
शराब सिंडिकेट को हुआ फायदा
ईडी ने इससे पहले मार्च 2025 में भी चैतन्य बघेल के खिलाफ इसी तरह की छापेमारी की थी। जांच एजेंसी का मानना है कि चैतन्य इस कथित शराब घोटाले में अपराध से प्राप्त धन के लाभार्थी थे। ईडी के अनुसार, इस घोटाले से छत्तीसगढ़ सरकार को भारी नुकसान हुआ और शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों ने 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई की।

एक्स पर दी जानकारी
शुक्रवार सुबह भूपेश बघेल ने इस छापेमारी की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए साझा की। उन्होंने लिखा कि, ईडी आ गई! आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है।
ED आ गई.
आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है.
अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था.
भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है.
(कार्यालय- भूपेश बघेल)
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 18, 2025
घोटाले से राज्या को हुआ नुकसान
ईडी का दावा है कि इस कथित शराब घोटाले ने राज्य के खजाने को बड़ा नुकसान पहुंचाया। जांच एजेंसी के मुताबिक इस घोटाले से जुड़े लोग एक संगठित शराब सिंडिकेट का हिस्सा थे, जिसने अवैध तरीके से भारी मुनाफा कमाया। चैतन्य बघेल पर इस अवैध धन का लाभ उठाने का आरोप है, जिसके चलते ईडी ने उनके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। यह मामला छत्तीसगढ़ की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि भूपेश बघेल एक प्रमुख नेता हैं और उनकी सरकार के कार्यकाल में यह कथित घोटाला सामने आया।
जांच के दौरान ईडी नई जानकारी और सबूतों की तलाश में है ताकि इस मामले की गहराई तक पहुंचा जा सके। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकला है, और जांच जारी है। भूपेश बघेल और उनके बेटे ने इस मामले में अपनी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
ये भी पढ़ेंः- बंगालियों की फिक्र तो बंगाल में सीएए लागू करें ममता बनर्जी: Himanta Biswa Sarma


Download Android App
Download iOS App




