एनाडू मीडिया समूह के संस्थापक रामोजी राव का निधन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Summary :

पद्म विभूषण से सम्मानित एनाडू मीडिया समूह के चेयरमैन और फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का शनिवार तड़के निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उन्होंने हैदराबाद के स्टार हॉस्पिटल में अंतिम सांसें लीं, जहां उनका इलाज चल रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामोजी राव को देश की मीडिया में क्रांति लाने का श्रेय देते हुए उनके निधन पर दुःख व्यक्त किया। फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का शनिवार तड़के निधन हो गया उनकी उम्र 87 वर्ष की थी उन्होंने हैदराबाद के स्टार हॉस्पिटल में अंतिम सांसें लीं PM नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुःख…

पद्म विभूषण से सम्मानित एनाडू मीडिया समूह के चेयरमैन और फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का शनिवार तड़के निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उन्होंने हैदराबाद के स्टार हॉस्पिटल में अंतिम सांसें लीं, जहां उनका इलाज चल रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामोजी राव को देश की मीडिया में क्रांति लाने का श्रेय देते हुए उनके निधन पर दुःख व्यक्त किया।

  • फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का शनिवार तड़के निधन हो गया
  • उनकी उम्र 87 वर्ष की थी
  • उन्होंने हैदराबाद के स्टार हॉस्पिटल में अंतिम सांसें लीं
  • PM नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुःख व्यक्त किया

PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, श्री रामोजी राव गारू का निधन अत्यंत दुःखद है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार तथा उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए। प्रधानमंत्री ने आगे पोस्ट किया, ‘‘रामोजी राव गारू में भारत के विकास को लेकर जुनून था। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे बातचीत करने और उनके ज्ञान से लाभ उठाने के कई अवसर मिले। इस कठिन समय में उनके परिवार, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’

रामोजी राव ने मीडिया जगत में खास पहचान बनाई

रामोजी राव के नेतृत्व में एनाडू मीडिया समूह ने तेलुगु फिल्म और मीडिया जगत में अपनी खास पहचान बनाई। पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में चयनित मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। तेलुगु फिल्म जगत और बॉलीवुड की कई हस्तियों ने रामोजी राव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News