Delhi: राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच बादलों की आंख मिचौली शुरू हो गई है, जिसकी वजह से आज कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी होगी, वहीं सोमवार से फिर गर्मी की प्रचंड रूप देखने को मिलेगा।
Highlights
- आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी
- सोमवार से फिर बढ़ेगी दिल्ली में गर्मी
- तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
आंधी और हल्की वर्षा के असर से हाल फिलहाल तापमान में कुछ कमी देखने को मिल रही है। अभी दो दिन और यह स्थिति बनी रहेगी, लेकिन सोमवार से तापमान में दोबारा वृद्धि होने और लू भी चलने का पूर्वानुमान है। इस बीच शुक्रवार को भी दिन भर तेज धूप की तपन ने परेशान किया। न्यूनतम औसत तापमान सामान्य स्तर पर 28.0 डिग्री सेल्सियस जबकि औसत अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हवा में दिखी नमी
हवा में नमी का स्तर 57 से 25 प्रतिशत रहा। 45.1 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ नजफगढ़ दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने और हल्की वर्षा होने की भी संभावना है।
अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश
42 और 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। रविवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। सोमवार से फिर लू चलने की संभावना है। धूल भरी आंधी के चलते शुक्रवार को भी दिल्ली का एक्यूआइ 200 से ऊपर यानी ‘खराब’ श्रेणी में रिकार्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआइ 228 रहा।


Download Android App
Download iOS App





