शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आठवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। कोलारस पुलिस अपने घर से दूर यहां अकेले रह रहे इस किशोर की आत्महत्या के मामले में जानलेवा ब्लू व्हेल गेम के तार जुडऩे की आशंकाओं के मद्देनजर भी जांच कर रही है। बच्चे का मोबाइल जब्त कर लिया गया है।
कोलारस पुलिस सूत्रों ने बताया दारुखेड़ी गांव के एक यादव किसान परिवार के किशोर पुत्र राहुल यादव (13) ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात अपने कमरे में फांसी लगा ली। आठवीं कक्षा के इस छात्र के परिजन गांव में ही रहते हैं, वह यहां रह कर पढ़ाई कर रहा था। उसके परिजन को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में किशोर के पास से एक साधारण मोबाइल मिला है, जिसकी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। इसके अलावा इस बात की भी जांच की जा रही है क्या उसके पास कोई और भी फोन था। फोन में ब्लू व्हेल गेम की आशंका को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



