महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संसद के मानसून सत्र के अवसर पर दिल्ली दौरे के दौरान बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद था। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री को शॉल, पुष्पगुच्छ और भगवान शिवशंकर की एक छवि भेंट की। शिंदे ने बताया कि यह भेंट खास तौर पर उस ‘ऑपरेशन महादेव’ की सफलता के सम्मान में थी, जिसे भारतीय सशस्त्र बलों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अंजाम दिया। इस ऑपरेशन के तहत पहलगाम हमले के जिम्मेदार आतंकियों का सफाया किया गया था।
एकनाथ शिंदे ने एक्स पर किया पोस्ट
शिंदे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, आज मुझे प्रधानमंत्री मोदी से परिवार सहित शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मैंने उन्हें शॉल और फूलों का गुलदस्ता भेंट किया तथा भगवान शिवशंकर की एक तस्वीर भी भेंट की। उन्होंने यह भी बताया कि इस बैठक के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही, उन्होंने इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री के साथ पुरानी यादें भी ताजा कीं।
📍नवी दिल्ली |#दिल्ली दौऱ्यावर आलो असता आज देशाचे लोकप्रिय पंतप्रधान माननीय श्री.@narendramodi जी यांची सहकुटुंब सदिच्छा भेट घेतली.
संसदेच्या पावसाळी अधिवेशनाच्या पार्श्वभूमीवर नवी दिल्ली येथे आलो असता आज ही भेट संपन्न झाली. यावेळी मोदीजींना शाल आणि पुष्पगुच्छ देऊन सन्मानित… pic.twitter.com/PoaM05Ovkb
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) August 6, 2025
परिवार संग पीएम मोदी से मिले एकनाथ शिंदे
डिप्टी सीएम शिंदे ने बताया कि शिवसेना और भाजपा का गठबंधन, जो एनडीए के गठन से पहले बना था, इस साल 25 वर्ष पूरे कर चुका है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस दीर्घकालिक राजनीतिक साझेदारी की पुरानी यादों को साझा किया। मुलाकात के दौरान शिंदे के साथ उनके बेटे और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, पत्नी लता शिंदे और पुत्रवधू वृषाली श्रीकांत शिंदे भी उपस्थित थीं। शिंदे ने प्रधानमंत्री मोदी से हुई इस मुलाकात को बेहद प्रेरणादायक बताया और कहा कि इस तरह की चर्चाएं नीति निर्धारण और दोनों सरकारों के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में सहायक होती हैं।


Download Android App
Download iOS App



