हाजीपुर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक एल.सी.त्रिवेदी ने पूर्व मध्य रेल में योगदान के पश्चात् प्रथम शिष्टाचार मुलाकात की । इस दौरान महाप्रबंधक ने मुख्यमंत्री को बिहार में चल रही रेल परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री,
जो विगत में रेल मंत्री भी रह चुके हैं, ने महाप्रबंधक को बिहार में रेल के विकास के लिए कई अहम सुझाव भी दिये। इस बैठक में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक के सचिव ए.के.झा भी उपस्थित थे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



