रायपुर : मुख्यमंत्री रमन सिंह कल से विकास यात्रा पर निकल रहे हैं। विकास यात्रा को मुख्यमंत्री ने जनता के आशीर्वाद की यात्रा और उनके विश्वास की यात्रा है। यात्रा पर निकलने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए रमन सिंह ने विकास यात्रा के स्वरूप की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम ने कहा कि पहला चरण 12 मई से शुरू होकर 11 जून तक विकास यात्रा के पहले चरण में कुल 65 विधानसभा का वो दौरा करेंगे, इस दौरान 38 स्वागत सभाएं होगी और 39 जगहों पर सभाएं होगी।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा, जिस किसी ने विकास को नकारा, उसे जनता ने नकारा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास को नकारने की वजह से कांग्रेस 15 साल सत्ता से बाहर रही। रमन सिंह ने इस दौरान उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 15 सालों में प्रदेश ने उन्नति के कई आयाम तय किये हैं। कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि, ये कोई राजनीतिक यात्रा नहीं है, ये उपलब्धियों की यात्रा है।
क्षेत्र में विकास की सौगात और योजनाओं का लाभ दलगत भावनाओं से नहीं दिया जाता, वो प्रदेश के ढ़ाई करोड़ जनता के लिए होता है, इसलिए इसे राजनीतिक यात्रा कहना गलता है। रमन सिंह की विकास यात्रा में पार्टी के शीर्ष नेताओं, केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। विकास यात्रा में कल राजनाथ सिंह आ रहे हैं, विकास यात्रा के दौरान नितिन गड़करी, नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, स्मृति इरानी, जुएल उरांव, धर्मेंद्र प्रधान सहित और भी कई मंत्री आयेंगे, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



