3550 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचीं मंदिर (Elderly Woman Climbs 3550 Temple Steps)
Amazing!🙏
A 116-year-old woman from #Karnataka walked to #Tirumala via Alipiri steps,proving that age is only for the body—not for faith.Her unwavering #devotion has inspired thousands.
She Deserves a VIP Darshan for her extraordinary devotion.@naralokesh Garu,pls look this pic.twitter.com/Qiaj2ShNaL
— Temple Connects (@Temple_Connects) July 4, 2026
यह वीडियो ‘एक्स’ पर @Temple_Connects नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कर्नाटक की रहने वाली लक्ष्मव्वा ने ठाना था कि वह पैदल चलकर ही भगवान के दर्शन करेंगी। उन्होंने तिरुपति के ‘अलीपिरी’ रास्ते से करीब 9 किलोमीटर की दूरी तय की और इस सफर में 3,550 सीढ़ियां चढ़ीं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी उम्र होने पर भी उन्होंने किसी का सहारा नहीं लिया। आंखें कमजोर होने की वजह से वह बस रास्ते की दीवार को पकड़कर धीरे-धीरे आगे बढ़ती रहीं। उनके परिवार वाले पूरे रास्ते उनके साथ थे और उनका हौसला बढ़ा रहे थे।
‘गोविंदा-गोविंदा’ बोलते हुए पूरी की चढ़ाई

चढ़ाई चढ़ते समय लक्ष्मव्वा लगातार “गोविंदा, गोविंदा” का नाम जप रही थीं। वीडियो में उनके चेहरे पर थकान नहीं, बल्कि भगवान के लिए भक्ति और खुशी साफ दिख रही है। उनके परिवार का कहना है कि भगवान पर उनका गहरा भरोसा ही उनकी असली ताकत है। 116 साल की उम्र में इतनी कठिन चढ़ाई अकेले चढ़ना सचमुच बड़ी बात है। उनकी इस हिम्मत को देखकर वहां मौजूद बाकी भक्त भी हैरान रह गए।


Download Android App
Download iOS App




