Rajasthan: राजस्थान में पहले चरण की वोटिंग के लिए चुनावी शोर बुधवार (17 अप्रैल ) शाम 6 बजे थम गया। पहले चरण में राज्य की नागौर, श्रीगंगानगर, सीकर और जयपुर कुल 12 सीटों पर वोटिंग होगी।
Highlights:
- पहले चरण के मतदान से पहले राजस्थान में चुनाव संबंधी गतिविधि पर लगी रोक
- 12 सीटों के लिए होना है चुनाव
राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान लेकर प्रचार का अंतिम दौर पूरा हो चुका है। राज्य में बुधवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार का दौर थम गया है। राजस्थान में पहले चरण में 12 लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर मैदान में उतरे बीजेपी और कांग्रेस समेत सभी पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए अंतिम समय तक पार्टियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी।
नागौर, जयपुर, भरतपुर समेत इन सीटों पर वोटिंग
राजस्थान में पहले चरण में 19 अप्रैल को राजस्थान की गंगानगर, चुरू, नागौर, सीकर, झुंझुनू, अलवर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, भरतपुर, दौसा एवं करौली -धौलपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा।
इसमें नागौर सीट पर आरएलपी से हनुमान बेनीवाल, बीजेपी से ज्योति मिर्धा और बीएसपी से गजेंद्र सिंह राठौर मैदान में हैं। वहीं जयपुर शहर सीट पर बीजेपी से मंजू शर्मा, कांग्रेस से प्रताप सिंह खाचरियावास और बीएसपी से राजेंद्र तंवर मैदान में हैं। बात करें सीकर सीट की तो यहां बीजेपी से सुमेधानंद सरस्वती, सीपीआईएम से अमरा राम और बसपा से अमर चंद चौधरी मैदान में हैं।
अलवर सीट से भूपेंद्र यादव, कांग्रेस से ललित यादव और बीएसपी से फजल हुसैन मैदान में हैं. झुंझुनू से शुभकरण चौधरी, कांग्रेस से ब्रिजेंद्र सिंह ओला चुनाव मैदान में उतरे हैं।
शराब पर रहेगी प्रतिबंध
इससे पहले राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान के अंतिम 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार का दौर थम जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान अंतरराज्यीय सीमाएं भी सील रहेंगी।
इसके अलावा इन क्षेत्रों में शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध के साथ सूखा दिवस रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों का प्रकाशन अधिप्रमाणन के बाद ही किया जा सकेगा। इस दौरान राजस्थान में ओपिनियन पोल या अन्य पोल सर्वे के प्रसारण पर प्रतिबंध रहेगा। भरतपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि संयुक्त शासन सचिव, वित्त (आबकारी) विभाग, जयपुर, राजस्थान के आदेशानुसार लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 19 अप्रैल को भरतपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है. इसलिए सम्पूर्ण भरतपुर एवं डीग जिले में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले से 17 अप्रैल से 19 अप्रैल मतदान समाप्ति तक सूखा दिवस (ड्राइ डे) घोषित किया गया है. इस दौरान शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी.


Download Android App
Download iOS App




