समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम से साफ हो गया है कि विकास का गुजरात माडल महज छलावा है और ये नतीजे इस बात का उदाहरण भी हैं कि कैसे जनता को राजनीति से कोई वास्ता ना रखने वाले क्रिया कलापों से बहकाने का प्रयास किया जा सकता है। अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा कि भाजपा गुजरात चुनाव में 150 सीटों पर जीत का दावा कर रही थी जबकि परिणाम उसके उलट रहे। इस चुनाव परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया कि गुजरात विकास माडल एक छलावा था। यह परिणाम भविष्य की राजनीति के लिये एक संकेत भी है कि विकास ना करने वालों को जनता पसंद नहीं करती है।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात चुनाव के नतीजे देश की जनता के सामने एक उदाहरण है कि कैसे जनता को राजनीति से कोई वास्ता ना रखने वाले क्रिया-कलापों से बहकाने का प्रयास किया जा सकता है और जिनकी मदद से किसी भी प्रकार सथा पर काबिज हो सके। अखिलेश ने कहा कि गुजरात में करीब 22 वर्ष तक भाजपा के सथा में रहने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी सहित पूरी भाजपा वहां डटी रही। सथा एवं सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल करने के साथ-साथ चुनाव को प्रभावित करने के कई हथकंडे अपनाये गये। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चुनाव से भाजपा के जातिवादी और साम्प्रदायिक राजनीति का सच जनता के सामने आ गया हैं। गुजरात चुनाव प्रचार में भाजपा नेताओं ने असंसदीय बयानों और बड़बोलेपन से अपनी राजनैतिक साख को गिरा दिया हैं।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



