Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। इसे लेकर 17 अप्रैल को प्रचार प्रसार थम गया है। आपको बता दें कि पहले चरण में 11 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव संपन्न हो जायेंगे। इस चरण में 8 केंद्रीय मंत्रियो की किस्मत दांव पर हैं।
Highlights:
- लोकसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है
- आपको बता दें कि पहले चरण में 11 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव संपन्न हो जायेंगे
किन किन राज्यों में पहले चरण में समाप्त होंगे चुनाव..
आपको बता दें कि तमिलनाडु के 39 ,उत्तराखंड के 5, अरुणाचल प्रदेश के 2 मणिपुर और मेघालय की दो दो सीट और सिक्किम, नागालैंड, मिजोरम, अंडमान निकोबार, लक्ष्यद्वीप, पुडुचेरी की एक एक सीट पर चुनाव पहले चरण में ही खत्म हो जायेंगे। अब देखना होगा कि यहां की जनता किसपर भरोसा जताती हैं।
यह भी पढ़ें.. BJP ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से प्रत्याशी बनाया
आठ केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत लगी दांव..
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्रियो की किस्मत दांव पर लगी हैं। पहले चरण में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ,रामेश्वर तेली व किरण रिजिजू जैसे बड़े केंद्रीय मंत्रियों का भाग्य ईवीएम में कैद होना है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर सीट, किरण रिजिजू अरुणाचल पश्चिमी सीट से ताल ठोक रहें हैं। अब देखना होगा कि पहले चरण के चुनाव में 102 सीटों पर जनता किसे अपना मत देकर संसद भवन भेजती है।


Download Android App
Download iOS App



