Elon Musk Come India: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अपनी भारत यात्रा की घोषणा की है। लोगों ने उनकी इस घोषणा का स्वागत किया है।
Highlights:
- इस दिन एलन मस्क की होगी भारत में एंट्री
- पीएम मोदी से करेंगे संवाद
- एलन मस्क 22 अप्रैल के बाद नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे!
भारत में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की प्रतीक्षा कर रहा हूं- एलन मस्क
स्पेसएक्स के सीईओ ने एक्स पर कहा, “भारत में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की प्रतीक्षा कर रहा हूं!” इस पोस्ट को अब तक 38 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। उनकी इस घोषणा का कई एक्स यूजर्स ने स्वागत किया है।उन्होंने लिखा, भारत में आपका स्वागत है, एलन, जबकि एक ने नमस्ते इंडिया लिखा।
ट्विटर पर यूर्जस ने दी अपनी प्रतिक्रिया
एक अन्य यूजर ने लिखा, भारत में आपका स्वागत है, एलन मस्क, आपकी कंपनियों और भारत के बीच दीर्घकालिक साझेदारी की उम्मीद है। दूसरे ने कहा,हां! आख़िरकार आपको यहां पाकर उत्साहित हूं। आशा है कि टेस्ला इंडिया जल्द ही चालू हो जाएगी और लोगों को उनकी टेस्ला मिल जाएगी।”
एलन मस्क 22 अप्रैल के बाद नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे!
कहा जा रहा है कि एलन मस्क 22 अप्रैल के बाद नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मस्क अपनी निवेश योजनाओं और देश में 2-3 बिलियन डॉलर के विनिर्माण संयंत्र की स्थापना की घोषणा भी कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक ईवी का निर्माण शुरू करने और वाहनों का निर्यात करने के लिए गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु टेस्ला की प्राथमिकता में हैं।


Download Android App
Download iOS App



