अमरावती, 11 जुलाई (आईएएनएस)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) हॉस्पिटल, काकीनाडा ने अपने विभिन्न विभागों में संविदा के आधार पर फुल टाइम स्पेशलिस्ट और सीनियर रेजिडेंट के कुल 17 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
ईएसआईसी की ओर से सीनियर रेजिडेंट के पदों पर नियुक्ति 3 वर्ष के लिए होगी, जिसे संतोषजनक परफॉर्मेंस के आधार पर हर वर्ष 3 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, कॉन्ट्रैक्ट पर फुल-टाइम स्पेशलिस्ट के पद पर उम्मीदवारों की नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी, जिसे हर वर्ष रिन्यू/बढ़ाया जा सकता है।
ईएसआईसी की ओर से जारी रिक्तियों में स्पेशलिस्ट के 6 और सीनियर रेजिडेंट के 11 पद शामिल हैं। स्पेशलिस्ट के 6 पदों में एनेस्थीसिया, माइक्रोबायोलॉजी, ऑप्थल्मोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, जनरल सर्जरी एवं एक्सीडेंट और इमरजेंसी में 1-1 तथा सीनियर रेजिडेंट के 11 पदों में एनेस्थीसिया में 2, जनरल मेडिसिन में 2, पीडियाट्रिक्स में 1, सर्जरी में 3 और आईसीयू में 3 पद शामिल हैं।
इन सभी रिक्तियों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई तय की गई है। ऐसे में इन पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को तय अंतिम तिथि के दोपहर 1 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म निर्धारित पते पर पहुंचाने की सलाह दी जाती है।
स्पेशलिस्ट पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित स्पेशलिटी में एमबीबीएस के साथ पीजी डिग्री या उसके बराबर की डिग्री/डिप्लोमा और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया/स्टेट मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। वहीं, एक्सीडेंट और इमरजेंसी सर्विस डिपार्टमेंट के लिए एमबीबीएस के साथ पीजी डिग्री या उसके बराबर की डिग्री/डिप्लोमा और क्रिटिकल केयर/एनेस्थीसिया/जनरल मेडिसिन/पल्मोनरी/पीडियाट्रिक्स में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया/स्टेट मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। वहीं, क्रिटिकल केयर में पोस्ट-ग्रेजुएट उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
हालांकि, अगर क्रिटिकल केयर के उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होंगे, तो एनेस्थीसिया/मेडिसिन/पल्मोनरी मेडिसिन या पीडियाट्रिक्स के उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास पीजी डिग्री प्राप्त करने के बाद 3 वर्ष का अनुभव या पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा के बाद कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
सीनियर रेजिडेंट पद के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित स्पेशलिटी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया/स्टेट मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। वहीं, आईसीयू विभाग के लिए क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट/एनेस्थिसियोलॉजिस्ट/मेडिसिन स्पेशलिस्ट/पल्मोनरी मेडिसिन में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया/स्टेट मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास संबंधित स्पेशलिटी/विषय में एमबीबीएस पूरा करने के बाद कम से कम 2 वर्ष का काम का अनुभव जरूरी है।
आवेदकों की अधिकतम आयु स्पेशलिस्ट पद के लिए 69 वर्ष और सीनियर रेजिडेंट पोस्ट के लिए 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू के तारीख के हिसाब से की जाएगी। वहीं, सीनियर रेजिडेंट पोस्ट के लिए आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की जांच, वॉक-इन इंटरव्यू और स्क्रीनिंग टेस्ट (यदि आवश्यक हो) के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,36,754 रुपए प्रतिमाह होगी।
वॉक-इन इंटगव्यू 21 जुलाई को ‘ईएसआईसी अस्पताल, संबामूर्ति नगर, काकीनाडा-533001’ पते पर आयोजित किए जाएंगे। सभी उम्मीदवारों को भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को पते पर सुबह 9 बजे तक पहुंचने की सलाह दी जाती है। ध्यान दें कि जो उम्मीदवार तय तारीख को सुबह 9 बजे के बाद रिपोर्ट करेगा, उसे इंटरव्यू के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।
फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/महिला उम्मीदवार/पूर्व-सैनिक और पीएच उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पदों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को अवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे ‘ईएसआईसी अस्पताल, संबामूर्ति नगर, काकीनाडा-533001’ पते पर तय समय सीमा के अंदर डाक के माध्यम से पहुंचा दें।
–आईएएनएस
डीके/वीसी
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)























