उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे का रविवार को आठवां दिन रहा। जिसमे बचाव दल टनल में फंसे लोगो को निकलने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। इस ऑपरेशन पर अब राज्य से लेकर केंद्र तक सभी नज़र बनाए हुए है। ऐसे में अभी भी
41 लोगों की जिंदगी टनल में कैद है। इसी बीच केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी रविवार सुबह उत्तरकाशी में रेस्क्यू कार्यों का जायजा लेने पहुंचे।
- रेस्क्यू में अभी चार से पांच दिन और लग सकते
- छह टीमों की मदद से अभियान शुरू
- ऊपर से ड्रिलिंग के लिए अस्थायी मार्ग तैयार
पीएमओ की टीम भी निरीक्षण कर चुकी
उन्होंने सिलक्यारा सुरंग में चल रहे राहत एवं बचाव कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही पूरे मामले की समीक्षा किया। उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव एसएस संधू भी मौजूद रहे। इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह और पीएमओ की टीम भी निरीक्षण कर चुकी है। माना जा रहा है कि सुरंग में फंसे मजदूरों के रेस्क्यू में अभी चार से पांच दिन और लग सकते हैं। अब, छह टीमों की मदद से अभियान शुरू कर दिया गया है।
बचाव कार्य की कमान संभाल रहे कर्नल दीपक पाटिल
वहीं, सिलक्यारा सुरंग हादसे को देखते हुए चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे में सेना की कंपनी तैनात करने की तैयारी की जा रही है। इसकी जानकारी सिलक्यारा सुरंग हादसे में राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाल रहे कर्नल दीपक पाटिल ने दी है। सिलक्यारा सुरंग के ऊपर से ड्रिलिंग के लिए अस्थायी मार्ग तैयार कर लिया गया है। एक मशीन ऊपर पहुंच गई है। मजदूरों को बचाने के लिए सुरंग के ऊपर और दायीं ओर से ड्रिलिंग किया जाएगा


Download Android App
Download iOS App



