ब्रिटेन की डाटा एकत्रित करने वाली कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका से संबंधों की मीडिया रिपोर्टों के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने बताया कि उसने कनाडा की एक राजनीतिक कंसल्टिंग कंपनी ‘एग्रीगेटआईक्यू’ को अपनी सेवाएं निलंबित कर दी हैं। आरोप है कि कैम्ब्रिज एनालिटिका ने चुनावों में प्रभाव डालने के लिये करीब 8.7 करोड़ फेसबुक यूजर्स का डाटा लिया था।
कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क स्थित फेसबुक ने कल एक बयान जारी कर कहा है कि ‘एग्रीगेटआईक्यू’ ने संभवत : फेसबुक यूजर्स से गलत तरीके से डाटा लिया। इसलिए ‘एग्रीगेटआईक्यू’ तक फेसबुक की तमाम पहुंच खत्म हो जायेगी। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव प्रचार अभियान के लिये कैम्ब्रिज एनालिटिका की सहायता ली गयी थी।
कंपनी ने बताया कि उसे तीन करोड़ फेसबुक यूजर्स से डाटा प्राप्त हुआ , लेकिन अमेरिका में वर्ष 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान में उसने इन डाटा का इस्तेमाल कभी नहीं किया। कई व्हिसलब्लोअर का कहना है कि ‘एग्रीगेटआईक्यू’ ने ग्रेट ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से बाहर करने के लिये प्रचार अभियान पर काम किया था।
‘एग्रीगेटआईक्यू ’ ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि वह कैम्ब्रिज एनालिटिका या उसकी मूल कंपनी एससीएल का हिस्सा नहीं है। कंपनी का कहना है कि उसकी कैम्ब्रिज एनालिटिका के जरिये फेसबुका डाटा तक पहुंच नहीं थी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



