मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज विधान परिषद को बताया कि राज्य सरकार चार सप्ताह के भीतर नये मुख्य सूचना आयुक्त( सीआईसी) की नियुक्ति करेगी। कांग्रेस सदस्य संजय दत्त ने कहा कि बीते दिसंबर में नागपुर में आयोजित शीतकालीन सत्र के दौरान नये सीआईसी की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया आश्वासन अब तक अधूरा है।
दत्त ने कहा कि सीआईसी की नियुक्ति नहीं होने का सूचना के अधिकार के आवेदन दायर करने के लोगों का अधिकार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और राज्य में50 हजार से ज्यादा आरटीआई अपील लंबित हैं। बीते साल मई में पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद रत्नाकर गायकवाड की सेवानिवृत्ति के बाद से सीआईसी का पद खाली पड़ा है। फडणवीस ने अपने जवाब में कहा, ‘‘ नये सीआईसी की नियुक्ति चार सप्ताह या इससे भी पहले की जाएगी।’’
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



