भारत-पाकिस्तान मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के लिए प्रशंसकों की शुभकामनाएं

Summary :

टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में क्रिकेट प्रशंसकों की शुभकामनाएं

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। देशभर में प्रशंसक टीम इंडिया की जीत के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में भी क्रिकेट प्रशंसकों का भारत-पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर जोश हाई है। क्रिकेट प्रशंसकों ने टीम इंडिया की जीत की कामना की। क्रिकेट प्रशंसक विनायक ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आज के मैच को लेकर काफी उत्साह है। उम्मीद है कि टीम इंडिया आज भी पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करेगी और कई खिलाड़ी इस जीत में अहम भूमिका निभाएंगे।

क्रिकेट प्रशंसक रोहन ने कहा कि आज के मैच में टीम इंडिया अच्छा खेलेगी। विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। मुझे लगता है कि टीम इंडिया को टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करनी चाहिए, ताकि बाद में अच्छा खेलते हुए जीत दर्ज कर सके। वहीं, एक अन्य क्रिकेट प्रशंसक विलास ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “टीम इंडिया इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करेगी और साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मिली हार का बदला लेगी। मुझे लगता है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी जीत में अहम भूमिका निभाएंगे।”

युवा क्रिकेटर रूद्रा शिंदे ने कहा कि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी देखते हैं। मुझे लगता है कि भारत आज अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगा, इसकी एक बड़ी वजह खिलाड़ियों की अच्छी फॉर्म भी है।

युवा क्रिकेटर अविनाश ने टीम इंडिया को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मैं भारत-पाकिस्तान के लिए बहुत उत्साहित हूं। आज के मुकाबले के लिए टीवी स्क्रीन भी लगाई गई है। उम्मीद है कि आज इंडिया के खिलाड़ी 300 से अधिक रन बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करेंगे।

भारत-पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर कोलकाता स्थित सौरव गांगुली क्रिकेट अकादमी के युवा क्रिकेटरों में भी उत्साह है। युवा क्रिकेटरों ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि आज टीम इंडिया बड़ी जीत दर्ज करेगी और विराट कोहली शानदार प्रदर्शन करेंगे।

क्रिकेट प्रशंसक ने कहा कि टीम इंडिया एक संतुलित टीम है और अच्छा खेल रही है। मुझे उम्मीद है कि इस बार भी इंडिया की जीत होगी। भले ही जसप्रीत बुमराह इस बार नहीं खेल रहे हैं, लेकिन बाकी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं, एक अन्य प्रशंसक ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच बहुत समय बाद मुकाबला हो रहा है। हमें उम्मीद है कि भारत इस मुकाबले को जीतेगा। साथ ही विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ी अपना अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.