प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा के सांसदों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया और उन्हें मंत्र भी दिया। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा है कि वे सहज, सरल होकर जनता की सेवा करें, साथ ही सरकार की योजनाओं का आम जन को लाभ दिलाए। प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश में हैं। उन्होंने रविवार को छतरपुर के बागेश्वर धाम में बालाजी मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर (कैंसर अस्पताल) की आधारशिला रखी, उसके बाद प्रधानमंत्री भोपाल पहुंचे और उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में भाजपा के सांसदों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ लगभग दो घंटे तक संवाद किया।
PM मोदी ने सांसदों, विधायकों से किया संवाद
उन्होंने सभी की बात सुनी और कहा कि वे सहज, सरल होकर जनता की सेवा करें, साथ ही उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाएं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस संवाद के कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया के एक्स पर लिखा, मध्य प्रदेश के भाजपा सांसदों और विधायकों से चर्चा का सुअवसर मिला। इस दौरान जनता-जनार्दन के प्रति उनके समर्पण और सेवाभाव को लेकर बातचीत हुई। हमारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ जनता तक कैसे पहुंचे, इसे लेकर उनसे बहुत सार्थक विचार-विमर्श हुआ है।
मध्य प्रदेश के भाजपा सांसदों और विधायकों से चर्चा का सुअवसर मिला। इस दौरान जनता-जनार्दन के प्रति उनके समर्पण और सेवाभाव को लेकर बातचीत हुई। हमारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उन तक कैसे पहुंचे, इसे लेकर उनसे बहुत सार्थक विचार-विमर्श हुआ है।@BJP4MP pic.twitter.com/UOcjD4bavf
— Narendra Modi (@narendramodi) February 23, 2025
पीएम मोदी ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ का करेंगे उद्घाटन
बैठक में हिस्सा लेने के बाद पूर्व मंत्री और विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री हम सभी के अभिभावक हैं और उन्होंने जनता के बीच रहकर सहजता, सरलता के साथ काम करने का संदेश दिया है। बैठक में हिस्सा लेने वाले विधायक प्रीतम लोधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने सभी की बात सुनी और उन्होंने हम सभी को ज्ञान दिया है और अगर उस पर पार्टी चली तो हम लोग कभी नहीं हारेंगे। प्रधानमंत्री मोदी रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे और 24 फरवरी को दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



