Farewell Dinner: 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों की घोषणा के बाद नई सरकार का गठन 16 जून से पहले होना है, क्योंकि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून, 2024 को पूरा हो रहा है। हर लोकसभा के कार्यकाल की समाप्ति पर राष्ट्रपति की ओर से केंद्रीय कैबिनेट को फेयरवेल डिनर देने की परंपरा रही है। इसी परंपरा को निभाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज केंद्रीय कैबिनेट को रात्रिभोज पर आमंत्रित करेंगी।
19 अप्रैल से 1 जून तक हुई वोटिंग
इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों से संपन्न हुआ है। जिसकी घोषणा निर्वाचन आयोग ने 16 मार्च की थी। पहली चरण की शुरुआत 19 अप्रैल से हुई और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को हुआ है। वहीं क्रमश: 26 अप्रैल,7, 15, 20 मई को देश के अलग-अलग हिस्सों में मतदान हुए है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



