कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी मिलने से देश का किसान बजट पर बोझ नहीं, बल्कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि का सूत्रधार बनेगा।उन्होंने यह भी कहा कि यह झूठ बोला जा रहा है कि बजट के मद्देनजर एमएसपी की कानूनी गारंटी दे पाना संभव नहीं है।
- Rahul Gandhi का MSP की गारंटी को लेकर बड़ा बयान
- कानूनी गारंटी मिलने से देश का किसान बजट पर बोझ नहीं
- MSP की कानूनी गारंटी दे पाना संभव नहीं
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया
आपको बता दें हाल ही में कांग्रेस ने वादा किया कि अगर 2024 में ‘इंडिया’ गठबंधन केंद्र की सत्ता में आता है तो किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाएगी।राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। जब से कांग्रेस ने एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का संकल्प लिया है, तब से मोदी के प्रचारतंत्र और मित्र मीडिया ने एमएसपी पर झूठ की झड़ी लगा दी है।
जब से कांग्रेस ने MSP की कानूनी गारंटी देने का संकल्प लिया है, तब से मोदी के प्रचारतंत्र और मित्र मीडिया ने MSP पर झूठ की झड़ी लगा दी है।
झूठ – MSP की कानूनी गारंटी दे पाना भारत सरकार के बजट में संभव नहीं है।
सच – CRISIL के अनुसार 2022-23 में किसान को MSP देने में सरकार पर… pic.twitter.com/k5X3GhsDvj
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 20, 2024
जो देश की समृद्धि की गारंटी- कांग्रेस नेता
राहुल गांधी ने कहा कि एमएसपी की गारंटी से कृषि में निवेश बढ़ेगा, ग्रामीण भारत में मांग बढ़ेगी और किसान को अलग अलग किस्म की फसलें उगाने का भरोसा भी मिलेगा, जो देश की समृद्धि की गारंटी है।उन्होंने कहा कि जो एमएसपी पर भ्रम फैला रहे हैं, वो डॉ. स्वामीनाथन और उनके सपनों का अपमान कर रहे हैं। एमएसपी की गारंटी से भारत का किसान, बजट पर बोझ नहीं, जीडीपी वृद्धि का सूत्रधार बनेगा।”


Download Android App
Download iOS App




