विदिशा: विदिशा जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में दबंगों के कारण खेत में खड़ी ज्वार की फसल न काट पाने के कारण अपनी बर्बाद फसल को लेकर जिला अधिकारियों को दिखाने किसान जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे। किसानों ने अधिकारियों को बताया कि दबंगों द्वारा रास्ता बंद कर दिए जाने के कारण 25 बीघा जमीन में बोई ज्वार की फसल वह काट नहीं पाए ,जिससे वह नष्ट हो गई, और चिड़ियों ने चुग लिया और अब जमीन बंजर होने के कगार पर खड़ी है।
जिस पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारी को मौके पर पहूंचकर समाधान करने की बात कही। तो वही बिजली की समस्या को लेकर पहुंचे आवेदकों की समस्याओं का कलैक्टर ने तुरंत निराकरण किया। इसी के साथ ही पेंशन न मिलने, भूमि विवाद, कुटीर की मांग, पट्टे की भूमि पर कब्जा जैसी, समस्याओं का आवेदन लेकर पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं का कलैक्टर ने तुरंत निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देिशित किया।


Download Android App
Download iOS App



