किसान नेता लंबे समय से पंजाब और हरियाणा के शंभू व खनौरी बार्डर पर आंदोलन कर रहें हैं, किसान नेताओं ने कई बार दिल्ली में कूच करने की कोशिश की। किन्तु सुरक्षा बलों ने उन्हे रोक रखा हैं, अब किसान मजदूर मोर्चा और सयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता जल्दी ही राष्ट्रपति से मुलाकात कर सकते हैं ।
लंबे समय से आंदोलन कर रहे किसान जल्दी ही राष्ट्रपति से मुलाकात कर सकते हैं, किसान नेताओं ने जनवरी में राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा हैं । ये फैसला सयुक्त किसान मोर्चा ने एक बैठक के दौरान लिया हैं, उन्होंने आगे कहा कि किसान राष्ट्रपति और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से अपनी मांगों को लेकर मुलाकात कारेंगें ।
किसान नेता प्रेम सिंह भंगू ने किसानों की एकता पर जोर देते हुए कहा की सभी किसान अपनी एकता और मांगों को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने आगे कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा का प्रतिनधि मंडल जल्दी ही राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे, खनौरी बार्डर पर अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल को यदि कुछ हुआ तो पंजाब की कानून व्यवस्था गड़वड हो सकती हैं, डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी चिंता व्यक्त कर चुका हैं और उनके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी पंजाब सरकार के पास हैं। भंगू ने आगे कहा की स्थिति नाजुक हैं।


Download Android App
Download iOS App



