सर्दियों में कुछ चटपटा खाने का मन हो तो ये हरी मिर्च की ये टेस्टी रेसिपी जरुर ट्राई करें
सामग्री: 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच सौंफ, 1/4 छोटा चम्मच मेथी, 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च, 6-8 बड़ी हरी मिर्च, 1 प्याज, 4-5 लहसुन की कलियां, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार, 1 नींबू का रस, 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
एक पैन में जीरा, सौंफ, मेथी और काली मिर्च डालकर खुशबू आने तक भून लें। इसे मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें
अब इस पेस्ट को कटी हुई हरी मिर्च में भरें और एक तरफ रख दें
एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें, उसमें मिर्च डालें और ढककर धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं
अब मिर्च को पलटें और बचा हुआ मसाला डालकर ढक दें
धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकाएं जब तक वह नरम न हो जाएं
दाल चावल, रोटी या पराठे के साथ मसाला भरवा मिर्च का आनंद लें


Download Android App
Download iOS App












