धान की पराली से भरे ट्रोले में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Summary :

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी इलाके में दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस-वे पर बीती रात एक ट्रैक्टर-ट्रोले में भीषण आग लग गई। ट्रोले में धान की पराली भरी हुई थी। चालक इसे हरियाणा से लेकर नोएडा की तरफ जा रहा था। फायर विभाग से मिली सूचना के मुताबिक, बुधवार रात 10.15 बजे फायर स्टेशन लोनी पर पावी सादकपुर में एक ट्रैक्टर-ट्रोले में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। लोनी में दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रैक्टर-ट्रोले में भीषण आग लग गई ट्रोले में धान की पराली भरी हुई थी चालक इसे हरियाणा से लेकर नोएडा की तरफ जा रहा था दो फायर टेंडर,…

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी इलाके में दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस-वे पर बीती रात एक ट्रैक्टर-ट्रोले में भीषण आग लग गई। ट्रोले में धान की पराली भरी हुई थी। चालक इसे हरियाणा से लेकर नोएडा की तरफ जा रहा था। फायर विभाग से मिली सूचना के मुताबिक, बुधवार रात 10.15 बजे फायर स्टेशन लोनी पर पावी सादकपुर में एक ट्रैक्टर-ट्रोले में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।

  • लोनी में दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रैक्टर-ट्रोले में भीषण आग लग गई
  • ट्रोले में धान की पराली भरी हुई थी
  • चालक इसे हरियाणा से लेकर नोएडा की तरफ जा रहा था
  • दो फायर टेंडर, फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुए

खचाखच लदे ट्रोले में लगी आग

तत्काल दो फायर टेंडर, फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुए। दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि दिल्ली-सहारनपुर रोड पर पुश्ता चौकी के निकट धान की पराली से खचाखच लदे एक ट्रोले में आग लगी हुई थी। चालक ने ट्रोले को खींच रहे ट्रैक्टर को समय रहते हिच लिंक से अलग करके सुरक्षित दूरी पर खड़ा कर दिया था।

वेल्डिंग से चिंगारी पराली पर गिरी होने की आशंका

फायर विभाग के अनुसार, चालक सकमेंदर सिंह ने बताया कि वह हरियाणा से धान की पराली लेकर नोएडा जा रहा था। आग संभव निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर चल रहे वेल्डिंग की चिंगारी से लगी होगी। उसने बताया कि पुल के नीचे से गुजरने के दौरान ट्रोले में वेल्डिंग से चिंगारी पराली पर गिरी होगी। विभाग के मुताबिक, मौके पर पहुंचे दोनों फायर टेंडरों की मदद से पंपिंग करके और उपलब्ध नजदीकी जल स्रोतों से पानी ला-लाकर आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस टीम भी फायर सर्विस यूनिट की सहायता के लिए मौके पर मौजूद रही। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। चालक ने सूझबूझ से ट्रैक्टर को ट्रोले से अलग कर बचा लिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News