पूर्व आईएएस अधिकारी शशि कर्णावत कांग्रेस में शामिल

Summary :

NULL

भोपाल : पूर्व आईएएस अधिकारी शशि कर्णावत कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात की और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली। कई विवादास्पद बयान देकर चर्चा में रही आईएसएस अधिकारी ने पूर्व में सरकार के खिलाफ लंबे समय तक आंदोलन किया था। 1999 बैच की आईएएस शशि कर्णावत को सरकार ने 33 लाख के प्रिंटिंग घोटाले में सितंबर 2017 में बर्खास्त कर दिया था।

उन पर वर्ष 1999-2000 में मंडला जिला पंचायत सीईओ रहते हुए 33 लाख के प्रिंटिंग घोटाले के आरोप में ईओडब्ल्यू ने कर्णावत के खिलाफ केस दर्ज किया था। मंडला के विशेष न्यायालय ने सितंबर 2013 में उन्हें घोटाले में दोषी पाते हुए पांच साल के कारावास की सजा के साथ 50 लाख रुपए का जुर्माना ठोंका था। वे जमानत लेकर जेल से बाहर आ गई थीं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team