रायपुर : छत्तीसगढ़ के चुनावी मिशन में विकास यात्रा की तैयारियों को लेकर रमन सरकार ने कवायदें तेज कर दी है। वहीं संगठन के स्तर पर सभी मोर्चा प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी तय की जा रही है। चुनावी साल होने की वजह से विकास यात्रा के प्रचार प्रसार को लेकर अधिक मशक्कतें हो रही है।
मीडिया के साथ आम लोगों के बीच उपलब्धियों और विकास यात्रा को प्रचारित करने अलग रणनीति तैयार हो रही है। भाजपा संगठन ने इसके लिए अलग मीडिया सेल तैयार किया है। मीडिया सेल के जरिए विकास यात्रा की एक एक गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। सीएम की विकास यात्रा में मीडिया का दल भी साथ ले जाने के संकेत मिल रहे हैं। मीडिया की टीम हर दिन कवरेज के साथ मौजूदा स्थिति से अपडेट कराती रहेगी।
विकास यात्रा से पहले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में मीडिया विभाग के लोगों को कुछ इसी तरह के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में यात्रा प्रभारी ने भी सलाह देते हुए निर्देशित किया कि प्रदेश में हुए विकास की तसवीर जनता तक पहुंचाना आवश्यक हो गया है।
इसलिए मीडिया विभाग को सक्रियता से अपनी भूमिका निभानी होगी। इसके अलावा भाजपा संगठन ने अलग से सोशलमीडिया को लेकर भी प्लान तैयार किया है। सोशल मीडिया के जरिए नए सिरे से कवायदें होगी। वहीं विकास यात्रा का पूरी तसवीर को सोशल मीडिया के जरिए भी सामने लाकर वायरल किया जाएगा।
भाजपा नेतआों ने सोशल मीडिया के मामले में भी अलग टीम गठित कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी है। आगामी एक माह तक यात्रा के पहले चरण में प्रचार प्रसार में कोई कसर बाकी नहीं छोडऩे की रणनीति है।
यही वजह है कि मीडिया सेल के साथ सोशल मीडिया की टीम को दुरूस्त कर निर्देश जारी किए गए हैं। रमन सरकार की विकास यात्रा का पहला चरण आगामी 12 मई से राज्य के बस्तर अंचल से शुरू हो रहा है। यात्रा 11 जून तक बालोद जिले में जाकर खत्म होगी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



