इसरो के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा सदस्य जी माधवन नायर को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में उच्च स्तरीय जांच बिठायी गयी है।
पुलिस ने बताया कि नायर तिरुवनंतपुरम में रहते हैं और उन्हें यह धमकी बुधवार को एक अज्ञात पत्र के माध्यम से मिली।
उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता 507 (अज्ञात संचार के जरिये आपराधिक धमकी) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और मामले में जांच जारी है।
नासा का बड़ा खुलासा : पेड़-पौधे लगाने में सबसे आगे हैं भारत, चीन
संपर्क किये जाने पर अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने पत्र के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा, हालांकि मुझे बताया गया था कि इस तरह की धमकी के बारे में खुफिया रिपोर्ट मिली है।
नायर 2009 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से अध्यक्ष के पद पर सेवानिवृत्त हुए थे। पिछले साल अक्टूबर में वह भाजपा में शामिल हुए।


Download Android App
Download iOS App



