जी-4 देशों-भारत, जर्मनी, ब्राजील और जापान ने बुधवार को आह्वान किया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लंबित सुधारों के लिए ‘‘निर्णायक कदम’’ उठाया जाना चाहिए।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘जी-4 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुआ, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के 75वें वर्ष के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों के लिए निर्णायक कदम का आह्वान किया गया। निर्धारित समयसीमा में विषय वस्तु आधारित चर्चा के लिए सर्वसम्मत आह्वान।’’
जी-4 विदेश मंत्रियों की बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र से इतर होती है। कोविड-19 महामारी की वजह से उच्चस्तरीय सत्र के डिजिटल रूप से आयोजित होने के साथ ही महासभा से इतर हो रहीं सभी बैठकें भी डिजिटल माध्यम से ही हो रही हैं। संयुक्त राष्ट्र के 75वें वर्ष में भारत अगले साल एक जनवरी से सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में अपने दो साल के कार्यकाल की शुरुआत करेगा।


Download Android App
Download iOS App



