मुंबई : केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नौसना से काफी नाराज चल रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय नौसेना की जमकर क्लास लगायी। कार्यक्रम में बोलते हुए गडकरी ने नौसेना को मुंबई में एक भी इंच जमीन नहीं देने की घोषणा कर दी।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भारतीय नौसेना से इसलिए नाराज हैं, क्योंकि मुंबई के मालाबार हिल्स में एक होटल की ओर से बनाये जा रहे पुल का नौसेना ने विरोध किया है। कार्यक्रम में नाराज होते हुए गडकरी ने काफी तल्खी के साथ कहा कि विकास कार्यों में नौसेना को अडंगा लगाने की आदत हो गयी है।
गडकरी इस बात को लेकर खासा नाराज हुए और उन्होंने कहा कि नौसेना को मालाबार हिल्स में क्या करना है? उनका काम बॉर्डर पर सुरक्षा करना है। गडकरी ने कहा, नेवी के लोग मकान के लिए मेरे पास आए थे, लेकिन हमने एक इंच जमीन नहीं दी।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि फेरी और सेतु के निर्माण से सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था। उल्लेखनीय है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से रश्मि डिवेलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक प्राइवेट फर्म निर्माण कार्य कराना चाहती है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



