देश में महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाओं में लगातार इजाफा होता जा रहा है। वही महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां मंगलवार को आठ महीने की एक गर्भवती महिला के साथ आठ व्यक्तियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं, इस पूरी घटना के दौरान आरोपियों ने महिला के पति को कार में बंद कर दिया था। पीड़ित महिला का पति एक होटल का मालिक है। घटना वाले दिन 20 वर्षीय महिला अपने पति के साथ तासगांव के तुर्चि फाटा में एक करोबारी मीटिंग के लिए आई थी।
तासगांव पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि महिला उनके पति अपने होटल के कामकाज के लिए एक दम्पति की तलाश कर रहे थे। मामले में आरोपी मुकुंद माने ने महिला के पति को फोन पर कर कहा कि वह एक ऐसे दम्पति को जानता है जो उनके लिए काम करने को राजी है और उसने इन दोनों को तुर्चि फाटा बुलाया। माने ने उन्हें 20,000 रुपये एडवांस लाने के लिए भी कहा। जब होटल कारोबारी और उनकी पत्नी बताए हुए स्थान पर पहुंचे तब माने और उसके आदमियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा और महिला के सोने के गहनों के अलावा उनके पास मौजूद नकदी को भी लूट लिया।
बदमाशों ने पति को बांधकर वाहन के अंदर बंद कर दिया और फिर कथित रूप से महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित दम्पती मदद के लिए चीखती रही, लेकिन किसी ने भी उनकी नहीं सुनी। आरोपियों ने उन्हें यह धमकी भी दी कि यदि पुलिस को बताया तो उन्हें देख लेंगे। किसी तरह वहां से भागकर पीड़ित तासगांव पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। महिला की शिकायत पर एफआईआर में आठ में से चार आरोपियों मुकुंद माने, सागर, जावेद खान और विनोद का नाम दर्ज कराया है। घटना के लगभग 48 घंटे बाद भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।


Download Android App
Download iOS App



