एलीपीजी किल्लत पर कमलनाथ का बयान हास्यास्पद है : तारिक अनवर

Summary :

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने एलपीजी सिलेंडर संकट को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को बयान देने से पहले गैस एजेंसी के बाहर जाकर देखना चाहिए, सारी स्थिति साफ हो जाएगी। कमलनाथ ने एलपीजी के मुद्दे पर भारत सरकार के स्टैंड का समर्थन करते हुए कहा कि सिलेंडर की किल्लत नहीं है। बस बेवजह अफवाहें फैलाई जा रही हैं। कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कमलनाथ को अब कौन समझाए कि उनका बयान कितना गलत है। अगर कोई इस…

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने एलपीजी सिलेंडर संकट को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को बयान देने से पहले गैस एजेंसी के बाहर जाकर देखना चाहिए, सारी स्थिति साफ हो जाएगी।

कमलनाथ ने एलपीजी के मुद्दे पर भारत सरकार के स्टैंड का समर्थन करते हुए कहा कि सिलेंडर की किल्लत नहीं है। बस बेवजह अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कमलनाथ को अब कौन समझाए कि उनका बयान कितना गलत है। अगर कोई इस तरह की बातें करता है या बहस करता है, तो यह हास्यास्पद है। यह ऐसी चीज है, जिसे देखने और महसूस करने की जरूरत है। बस किसी गैस एजेंसी के बाहर जाकर खड़े हो जाइए और आपको समझ आ जाएगा कि गैस का संकट है या नहीं।

उन्होंने कहा कि महिलाएं परेशान हैं कि वे बच्चों को समय पर खाना नहीं दे पा रही हैं, बच्चे बिना भोजन के स्कूल जाने को मजबूर हो गए हैं। मजदूर वापस अपने गांव जाने लगे हैं, उन्हें भय है कि उनका गुजारा अब शहर में नहीं हो सकता है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि इतनी परेशानी होने के बावजूद कमलनाथ इस तरह का बयान देते हैं, तो मुझे हैरानी होती है। इस तरह की दलील देना गलत है।

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा द्वारा पश्चिम एशिया संकट से निपटने में भारत की कूटनीति की तारीफ किए जाने पर तारिक अनवर ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि भारत की विदेश नीति और कूटनीतिक रवैये के बारे में वे जो कह रहे हैं, उसका आधार क्या है। आम तौर पर यही राय है कि दुनिया भर में हो रही घटनाओं में भारत की कोई भूमिका या दखल नहीं है। अगर कोई कहता है कि भारत की विदेश नीति बहुत अच्छी है, तो यह उनकी निजी राय हो सकती है।

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कांग्रेस सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि असदुद्दीन ओवैसी ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जिससे भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं को फायदा होता है। उनकी बातों से सीधा संदेश जाता है, भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करो।

–आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.