नई दिल्ली : रक्षा मंत्रालय ने एक औपचारिक एलान कर के कहा कि देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) प्रमुख जनरल बिपिन रावत होंगे।
देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ होंगे जनरल बिपिन रावत मंगलवार से संभालेंगे पदाभार, रक्षा मंत्री को सीधे करेंगे रिपोर्ट। इसका औपचारिक ऐलान रक्षा मंत्रालय ने सोमवार देर शाम कर दिया। वह तीनों सेनाओं की कमान संभालेंगे। बतौर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ वह तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बैठाने का काम करेंगे।
सीडीएस के तौर पर जनरल बिपिन रावत देश के सर्वोच्च रक्षा अधिकारी होंगे और तीनों सेनाओं की बागडोर संभालेगे। तीनों सेनाओं के सेना प्रमुख उनके आधीन काम करेंगे।
31 दिसंबर को सेना प्रमुख के तौर पर जनरल बिपिन रावत का कार्यकाल पूरा हो रहा है। सीडीएस पोस्ट की मांग करगिल वार के समय से ही होती रही है। तभी देश के पहले सीडीएस के लिए सिफारिश की गई थी। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा था कि इससे तीनों सेनाओं के बीच बेहतर सामंजस्य होगा और युद्ध की स्थिति में बेहतर रणनीति तैयार की जा सकेगी।
कहां होगा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का कार्यालय?
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का दफ्तर साउथ ब्लॉक में होगा। जनरल बिपिन रावत इसी दफ्तर में अपना कार्यभार संभालेंगे। गॉड ऑफ ऑनर मिलने के बाद जनरल बिपिन रावत 1 जनवरी को पदाभार ग्रहण करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



