गाजियाबाद के मसूरी गांव के एक खेत में ग्रामीणों को अचानक से खेत में एक गड्डा मिला, गड्ढे को देखकर वहां लोग एकत्रित हो गए उसके बाद गड्डे को गौर से देखने पर पता चला की उसमें शिवलिंग है। शिवलिंग देखकर लोगों ने कई फुट गहरा गड्डा खोदा और चमत्कार समझकर पूजा-अर्चना करना शुरू कर दिया। जैसे ही वहां उपस्थित लोगों ने शिवलिंग को देखा जानकारी को पूरे गांव में पहुंच गई और गांव वालों ने मिलकर हर हर महादेव के नारे लगाएं।
दरअसल गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर डासना इलाके में एक खेत में शिवलिंग मिला हैं, जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा हैं की शिवलिंग प्राचीन समय से दबा हुआ था। ग्रामीणों के द्वारा ज्ञात हुआ की गड्डा आकाशीय बिजली गिरने के कारण हुआ गड्डे को लोगों द्वारा जब देखा गया तो उसमें शिवलिंग नजर आया जिसे लोग दैवीय घटना और चमत्कार मान रहे। अब लोगों ने हर हर महादेव के नारे के साथ शिवलिंग की पूजा- अर्चना शुरू कर दी। जय कार के साथ ही भजन कीर्तन ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है, शिवलिंग को पास के मंदिर में रखकर महिलाओं द्वारा शिवलिंग की पूजा अर्चना और भजन कीर्तन किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App




