शरीर से गायब था पूरा चेहरा, नीले ड्रम और कुकर मर्डर से भी खौफनाक है कहानी, आशिक ने बम रखकर…

Summary :

Girlfriend Murder Bomb Case: पिछले कुछ महीनों में देशभर से कत्ल की ऐसी-ऐसी वारदातें सामने आई हैं कि सुनकर रूह कांप जाए। कहीं पति को मारकर नीले ड्रम में बंद किया गया, तो कहीं प्रेमिका को प्रेशर कुकर में उबाल दिया गया। निक्की मर्डर केस तो अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब मैसूर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया। Mysuru Mouth Bomb Murder Case: लॉज के कमरे में मिला खौफनाक नज़ारा 24 अगस्त को मैसूर के एक लॉज में सिद्धेराजा नाम का युवक अपनी प्रेमिका दर्शिता के साथ रुका हुआ था।…

Girlfriend Murder Bomb Case: पिछले कुछ महीनों में देशभर से कत्ल की ऐसी-ऐसी वारदातें सामने आई हैं कि सुनकर रूह कांप जाए। कहीं पति को मारकर नीले ड्रम में बंद किया गया, तो कहीं प्रेमिका को प्रेशर कुकर में उबाल दिया गया। निक्की मर्डर केस तो अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब मैसूर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया।

Mysuru Mouth Bomb Murder Case: लॉज के कमरे में मिला खौफनाक नज़ारा

24 अगस्त को मैसूर के एक लॉज में सिद्धेराजा नाम का युवक अपनी प्रेमिका दर्शिता के साथ रुका हुआ था। दोपहर में वह खाना लाने के बहाने बाहर निकला, लेकिन लौटने के बाद स्टाफ से कहता है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। जब मास्टर चाबी से ताला खोला गया, तो जो दिखा वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था  कमरे में दर्शिता की लाश पड़ी थी, और उसका चेहरा पहचान से परे उड़ चुका था। पहले तो सिद्धेराजा ने पुलिस को मोबाइल ब्लास्ट का बहाना दिया बोला कि दर्शिता अक्सर फोन चार्ज पर लगाकर बातें करती थी। लेकिन पुलिस को शक हुआ, और फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की। कमरे से विस्फोटक के अंश, तार, और रिमोट कंट्रोल से जुड़े संकेत मिले।

Girlfriend Murder Bomb Case
Girlfriend Murder Bomb Case

Mysuru Murder: बम मुंह में रखकर किया गया विस्फोट

फॉरेंसिक रिपोर्ट ने पूरे मामले की सच्चाई सामने ला दी। दर्शिता के मुंह में बम रखकर धमाका किया गया था। आरोपी ने पहले उसके हाथ बांधे, फिर उसके मुंह में विस्फोटक डाला और रिमोट के जरिए धमाका कर दिया, ताकि चेहरा उड़ जाए और पहचान न हो सके।

Girlfriend Murder Bomb Case
Girlfriend Murder Bomb Case

Karnataka News Today:  शादी के लिए नहीं मानी तो कर दी हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि दर्शिता पहले से शादीशुदा थी, लेकिन सिद्धेराजा उस पर शादी का दबाव बना रहा था। इनकार के बाद उसने यह खौफनाक साजिश रची  सोचा था कि कत्ल करके बच निकलेगा, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में पूरे केस से पर्दा हटा दिया। पिछले कुछ सालों में प्रेमी-प्रेमिका के रिश्ते जिस हद तक पहुंचे हैं, वो बेहद खतरनाक संकेत देते हैं। लोग प्यार में इतने पागल हो रहे हैं कि वह अपने पार्टनर की ही जान लेने के नए-नए तरीके निकाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Banda School Murder Case: स्कूल में हुआ झगड़ा..दोस्त ने दिया धक्का, 10 वर्षीय छात्रा की मौत

Neha Singh