महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) ने शुक्रवार को कहा कि वह जल्द ही गोवा में भाजपा सरकार से समर्थन वापस ले लेगी।
एमजीपी ने लोकसभा चुनाव और मापुसा विधानसभा उप-चुनावों के लिए कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है। राज्य में लोकसभा और विधानसभा का उप-चुनाव 23 अप्रैल को होना है।
कांग्रेस और एमजीपी ने शिरोडा उप-चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।
BJP छत्तीसगढ़ में जीतेगी सभी 11 लोकसभा सीट : अमित शाह
एमजीपी के अध्यक्ष दीपक धवलीकर ने बताया, ‘‘हमने प्रमोद सावंत सरकार से समर्थन वापस लेने का निर्णय लिया है। हम जल्द ही राज्यपाल मृदुला सिन्हा को पत्र लिखेंगे।’’
धवलीकर ने कहा कि पार्टी ने गोवा में लोकसभा की दोनों सीटों पर कांग्रेस का समर्थन करने का निर्णय लिया है।


Download Android App
Download iOS App



