खुशखबरी : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, 12.30 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Summary :

NULL

सरकार ने रेलकर्मियों को इस साल त्योहार के मौके पर इस बार भी 78 दिन के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस देने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आज यहां हुई बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

 

जेटली ने कहा कि तय फार्मूले के हिसाब से बोनस 72 दिन का ही बनता है लेकिन पिछले छह साल से 78 दिन का बोनस दिया जा रहा है। इसलिये इस बार भी 78 दिन का बोनस देने का निर्णय लिया गया। रेलवे के वित्तीय संकट के बावजूद इस साल भी रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस दिए जाने की घोषणा की गयी है जिसका लाभ 12.30 लाख रेलकर्मियों को मिलेगा।

इस फैसले से रेलवे पर करीब 2245.45 करोड़ रुपये का भार पडऩे की संभावना है। अर्हता के दायरे में आने वाले कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस की अधिकतम राशि 17951 रुपए होगी। बोनस के माध्यम से परिचालन, संरक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े कर्मचारियों का मनोबल ऊंचा होता है और इससे रेलवे की दक्षता में इजाफा होता है।

Desk Team