पंजाब में आगामी गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। इस उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ मैदान में उतरेंगे। बता दे कि 11 अक्तूबर को होने जा रहे गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार मनोनीत किया। जाखड़ शुक्रवार 22 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके साथ ही इस मामले को लेकर पार्टी में चल रही खींचतान खत्म हो गई है। सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नजदीकी माने जाते हैं।
एआईसीसी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र के लिए होने जा रहे लोकसभा उप चुनाव में सुनील जाखड़ के नाम को पार्टी उम्मीदवार के रूप में मंजूरी दी है। यह उपचुनाव भाजपा सांसद विनोद खन्ना के निधन के कारण करवाया जा रहा है।
जाखड़ पंजाब कांग्रेस प्रमुख हैं और उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह का करीबी माना जाता है। बताया जाता है कि गुरदासपुर क्षेत्र के कई विधायकों एवं अमरिन्दर ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है।
आम आदमी पार्टी पहले ही इस सीट से अपने उम्मीदवार का ऐलान कर चुकी है। पार्टी ने रिटायर्ड मेजर जनरल सुरेश खजूरिया (64) को अपना प्रत्याक्षी बनाया है। खजूरिया 2012 में पार्टी से जुड़े थे और वह पठानकोट के रहने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



