गूगल ने लोगों को गुमराह करने वाली न्यूज साइटों पर कार्यवाही की चेतावनी दी

Summary :

NULL

आनलाइन पर फर्जी सामग्री की बढ़ती घटनाओं के बीच गूगल ने आज ऐसी समाचार साइटों को आगाह किया है। गूगल ने कहा कि अपने स्वामित्व, प्रमुख उद्देश्य, देश की जानकारी छिपाने वाली तथा प्रयोगकर्ताओं को गुमराह करने वाली साइटों को वह अपने न्यूज इंडेक्स से हटा देगी। इस बारे में जारी नए दिशानिर्देशों में प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने कहा कि वह दुनिया की सभी खबरों को संगठित करना चाहती है और उसे पाठकों को उपलब्ध कराना चाहती है। कंपनी ने कहा कि उसका मकसद उपयोगी तथा समय पर समाचार सूचनाएं पाने के इच्छुक लोगों को बेहतर सर्वश्रेष्ठ अनुभव उपलब्ध कराना है।

गूगल ने गूगल न्यूज पर शामिल साइटों को अपने स्वामित्व तथा प्राथमिक मकसद के बारे में सूचनाओं को छिपाना नहीं चाहिए और न ही प्रयोगकर्ताओं को गुमराह करने वाली जानकारी देनी चाहिए। गूगल ने कहा कि मूल रिपोटि’ग तथा स्पष्टता गूगल न्यूज इंडेक्स में शामिल होने के लिए महत्वपूर्ण तत्व है। इसके अलावा वेबसाइटों द्वारा समाचार छापते वक्त डेटलाइन और बाइलाइन भी दी जानी चाहिए। दिशानिर्देशों में कहा गया है कि न्यूज पेज पर विज्ञापन और अन्य पेड प्रचार सामग्रियां आपकी सामग्री से अधिक नहीं हो सकते।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team