श्योपुर : दिल्ली से आई मॉनीटरिंग टीम ने भ्रमणकर ग्राम स्वराज अभियान की प्रगति की वास्तविक हकीकत जानी। मॉनीटरिंग टीम का नेतृत्व भारतसरकार के अंडर सेकेटरी अरविन्द खरे एवं उनके साथी सुनील कुमार कर रहे हैं। नोडल अधिकारी ने 14 अप्रैल से 05 मई 2018 तक चलने वाले ग्रामस्वराज अभियान का ग्राम पंचायत हलगांवड़ा खुर्द श्योपुर का भ्रमण कर अभियान की प्रगति जायजा लिया।
ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत भारत सरकार की 07 योजनाओं का ग्रामों में जाकर उनका लाभ देकर ग्रामीणों को इन योजनाओं से जोडा जा रहा है। अभियान अतंर्गत जनधन योजना, उज्जवला योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,
सौभाग्य योजना, मिशन इन्द्रधनुष एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना शामिल है। दिल्ली से आई मॉनीटरिंग टीम ने 18 एवं 19 अप्रैल को भ्रमण कर इस अभियान अतंर्गत लक्ष्य निर्धारित किये थे। इसी तारत्मय में ग्राम पंचायत हलगांवड़ा खुर्द का भ्रमण कर लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा टीम द्वारा की गई। इसमें सौभाग्य योजना एवं मिशन इन्द्रधनुष में लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। अन्य योजनाओं के लक्ष्य भी समय सीमा में पूर्ण हो जायेंगे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



