रायपुर: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने लगभग 200 वस्तुओं पर जीएसटी की दरे कम करने के पीछे भाजपा का राजनीतिक स्वार्थ बताया है। जीएसटी एवं नोटबंदी से त्रस्त जनता भाजपा को गुजरात से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। जीएसटी की दरें घटाने के पीछे गुजरात के नाराज व्यापारियों एवं पीड़ित जनता को साधने के लिए भ्रमित किये जाने का षडयंत्र है। उन्होने कहा कि वस्तुओं की दरें घटाने मात्र से गुजरात एवं देश की जनता नरेन्द्र, मोदी एवं भाजपा को माफ करने वाली नहीं है।
भाजपा चाहे कोई भी पैतरा आजमा ले देश की त्रस्त, पीड़ित एवं प्रताड़ित जनता भाजपा की जीएसटी दरों में कमी जैसे फेंके गये जाल में फंसने वाली नही है तथा गुजरात चुनाव भाजपा एवं नरेन्द्र, मोदी के लिए वाटर लू सिध्द होगा। भावी पराजय को रोक पाना भाजपा के बस के बाहर की बात हो चुकी है।
श्री जोगी ने भारत निर्वाचन आयोग का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि जीएसटी की दरों मे कमी प्रलोभन की श्रेणी में आता है जो आदर्श आचार संहिंता का खुला उल्लंघन है। चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद इस तरह के प्रलोभन की घोषणा पर आदर्श आचारसंहिंता के अंतर्गत अमर्यादित एवं अवैधानिक आचरण का संहिंता के अंतर्गत अपराध पंजीबध्द होना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



