ये मामला जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित हारवान थाना क्षेत्र का है जहां आज हारवान थाना क्षेत्र से लापता 14 साल की किशोरी को पुलिस ने छह घंटों के भीतर खोज निकाला।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि किशोरी के परिजनों ने हारवान थाने में शिकायत दर्ज करायी था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और महज छह घंटों में किशोरी को ढूंढ निकाला।
सूत्रों ने बताया सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद किशोरी को परिजनों को सौंप दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



