Gujarat Kaprada Road Accident: गुजरात के वलसाड जिले के कपराडा तालुका में कुंभघाट के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है जिसमें इको कार की ट्रक से जोरदार भीड़ंत हो गई जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग घायल हो गया है। इस सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को कार से बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
Gujarat Kaprada Road Accident

इस दर्दनाक हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और लोगों को बचाने के लिए स्थानिय लोगों तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में से लोगों को बाहर निकाला। बता दें कि यह घटना कपराडा-नानापोंधा राजमार्ग के पास हुई है जहां इको कार की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई है जिसमें बताया जा रहा है कि 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है और 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है जिन्हें उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Valsad Road Accident

बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित अंबा जंगल गांव के रहने वाले थे और काप्राडा से नानापोंधा की तरफ जा रहे थे तभी उनकी गाड़ी का सड़क हादसा हो गया जिसमें दोनों गाड़ियों की भीड़ंत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच कर रही है। हादसे के बाद राजमार्ग पर यातायात भी बाधित हो गया था जिसे बाद में सुचारू रुप से शुरू किया गया।
ALSO READ: दिल्ली में सनसनी! उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो पर 12वीं के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान






















