गुजरात निकाय चुनाव में BJP ने लहराया परचम, 15 में से 10 नगर निगम सीटें जीती, सूरत में AAP का सूपड़ा साफ

Summary :

Gujarat Local Body Election Result 2026: गुजरात में स्थानिय निकाय चुनावों के लिए आज वोटों की गिनती जारी है जहां 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए वोटिंग हुई थी। आज इन वोटिंग के नतीजे सामने आ रहे है जहां BJP ने अपनी जीत का परचम लहरा दिया है। बता दें कि 15 नगर निगमों में से 10 सीटों पर BJP ने जीत हासिल कर ली है और बाकी सीटों पर भी मजबूत पकड़ बनाई हुई है। BJP ने जीत हासिल की आज सुबह नौ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई…

Gujarat Local Body Election Result 2026: गुजरात में स्थानिय निकाय चुनावों के लिए आज वोटों की गिनती जारी है जहां 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए वोटिंग हुई थी। आज इन वोटिंग के नतीजे सामने आ रहे है जहां BJP ने अपनी जीत का परचम लहरा दिया है। बता दें कि 15 नगर निगमों में से 10 सीटों पर BJP ने जीत हासिल कर ली है और बाकी सीटों पर भी मजबूत पकड़ बनाई हुई है।

BJP ने जीत हासिल की

आज सुबह नौ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है और शाम तक सभी नतीजे घोषित किए जाएंगे। बता दें कि गुजरात के कुल 15 नगर निगम में से सात नए नगर निगम है जहां पहली बार चुनाव हो रहे है। ऐसे में यहां भी BJP ने जीत का परचम लहरा दिया है और सातों निगम में जीत हासिल करने के साथ ही 84 में से 19 नगरपालिका पर भी बीजेपी ने जीत हासिल की है। इन सातों नगर निगम में मेहसाणा, नडियाद, पोरबंदर , वापी, सुरेंद्रनगर, नवसारी, मोरबी नगर निगम शामिल है।

AAP और कांग्रेस का सूपड़ा साफ

गुजरात में BJP की लहर में कई क्षेत्रों में AAP और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। बता दें कि मोरबी महा नगरपालिका में BJP ने 52 सीटों पर BJP का परचम लहराया दिया है जिससे यहां कांग्रेस और आप का खाता भी नहीं खुला है। 13 वार्ड की 52 सीटों पर BJP ने जीत हासिल कर दी है और अन्य पार्टिंयो का सूपड़ा साफ कर दिया है।

सूरत में AAP का खराब प्रदर्शन

गुजरात BJP का गढ़ माना जाता है लेकिन सूरत में AAP ने पिछली बार शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 सींटे जीती थी लेकिन इस बार खाता भी नहीं खोल पाई है। दोपहर 1 बजे के चुनावी आंकड़ों के अनुसार BJP ने 43 सीटों के साथ आगे है, वहीं कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट मिली है। वहीं गांधीनगर में भी BJP ने 52 सीटों में से 28 सीटों पर जीत हासिल की है।

ALSO READ: भाजपा ने वापी नगर निगम चुनाव जीता, मतगणना पर सीएम और डिप्टी सीएम की नजर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।